September 22, 2024

NSUI की कैंपस चलो यात्रा अभियान सूरजपुर प्रथम चरण

0

सूरजपुर। पंडित रेवतीरमण मिश्र शासकीय महाविद्यालय सूरजपुर में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कॉलेज कैंपस चलो यात्रा अभियान के तहत “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्यरूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राम कृष्ण ओझा, सूरजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्विनी सिंह, सूरजपुर नगरपालिका एल्डरमैन मनोज डालमिया, युवा कांग्रेस सूरजपुर जिला अध्यक्ष जफर हैदर, एनएसयूआई सूरजपुर जिला अध्यक्ष जाकेश रजवाड़े, छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश सचिव कौनेन अंसारी, अफरोज खान, अविनाश साहू, विनय यादव, आकाश साहू, दीपक बिसेन, यश साहू, समीर रजवाड़े, जिशान खान, जाफर कादरी, राजा, राहुल सहित महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुवात हाल ही में कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रेश में शहीद हुवे सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत जी समेत उनकी पत्नी व सशस्त्र बल के 11 जवानों की शहादत को 2-मिनट मौन धारण कर याद किया गया एवं उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई। जिसमें वर्तमान शैक्षणिक परिवेश के संदर्भ में छात्रों को अवगत कराने एवं उनसे मुखातिब होने वाले मुख्यवक्ताओं का उद्बोधन हेतु विषय निम्नानुसार था:-

1) नईशिक्षा, नईदिशा एवं कार्ययोजनाएं।
2) राज्य सरकार से अपेक्षाएं एवं उनका समाधान।
3) नवीन शिक्षा नीति की कमियां।
4) छात्रों की चुनौतियों, वर्तमान गतिविधियां एवं परिवेष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *