September 22, 2024

खरीदी केंद्रों की व्यवस्था से किसान हुए खुश धान खरीदी के पहले दिन किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0


किसान श्री मुरलीधर और श्री रोहन कुमार ने कहा – सोसायटी में मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था
रायपुर, एक दिसंबर 2021/ प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में धान बिक्री के लिए खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में किसान अपने टोकन के अनुसार उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री करने आए। इस दौरान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से किसान संतुष्ट और खुश नजर आए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसान किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने नए धान उपार्जन केंद्रों को शुरू करने के साथ धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
 बालोद के धान उपार्जन केन्द्र औराभाटा में देउरतराई गांव से धान बेचने आए किसान श्री मुरलीधर सिन्हा पिता श्री लोचन राम श्री मुरलीधर द्वारा 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। बारदाना, मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था है। धान रखने और तिरपाल की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उन्हें मिला है। इसी तरह देवारभाट गांव के किसान श्री रोहन कुमार मंडावी ने 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि आज टोकन का पहला दिन है और धान बेचते हुए उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सोसायटी में बारदाने की भी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *