September 21, 2024

जनपद अध्यक्ष संघ के प्रतिनिधियों से मिले पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव

0

जनपद व जिला पंचायत से जुड़ी घोषणाओं के लिए अभिवादन किया स्वीकार

रायपुर 25 नवंबर 2021 : आज जनपद अध्यक्ष संघ एवं जिला पंचायत के सदस्यों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव के सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान डी-8 में उनसे मुलाकात की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में हुई घोषणाओं के लिए पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधियों ने पंचायत क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव पंचायत मंत्री सिंहदेव के सामने रखे, जिसमें मुख्यतः विकास कार्यों के लिए राशि आवंटन जनपद पंचायत के सशक्तिकरण, संचालन एवं सुविधाओं में वृद्धि हेतु जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की मानदेय में वृद्धि, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों को मेडिकल सुविधा प्रदान करने, जनपद पंचायत की आय में वृद्धि हेतु समस्त हाट बाजार, तालाब को जनपद के आधीन करने समेत महत्वपूर्ण विषय उनके समक्ष रखे। इस विषय पर पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि राशि का आवंटन बजट के ऊपर निर्भर करता है, इसके साथ ही अन्य आवश्यक विषयों को उन्होंने मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *