September 21, 2024

कबीरधाम में जन-जागरण पदयात्रा के बाद कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव पहुंचे बेमेतरा

0

जन-जागरण पदयात्रा में ग्राम जेवरा से कठिया तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल तय किया सफर

बेमेतरा 24 नवंबर 2021 : आज प्रभारी मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कवर्धा पदयात्रा के बाद बेमेतरा विश्राम भवन पहुँचकर कांग्रेस पदाधिकारियों से भेंट की। इसके उपरांत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ग्राम जेवरा पहुंचे जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रश्न केवल कांग्रेस और भाजपा का ही नहीं है बल्कि देश के भविष्य का भी है विगत 7 सालों में देश में भावनात्मक विखंडन जाति-समूह और धर्म से जुड़े हुए लोगों के बीच में गहरी खाई खोदने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न जाति-भाषा-प्रान्त के फूलों को मिलाकर एक माला बनाई है अन्यथा कितनी भाषाएं, कितनी परंपराएं हमारे भारत का अंग हैं। इस देश को एक माला में कांग्रेस पार्टी ने बांधा है बहुत सारे देशों का विखंडन हो गया लेकिन आज आजादी के इतने साल बाद भी इस देश को एक रखा जा सका है तो वह कांग्रेस की विचारधारा की वजह से संभव हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने नोटबन्दी, जीएसटी, महँगाई समेत अन्य विषयों पर केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन पूरा किया, इसके उपरांत कठिया तक पदयात्रा करते हुए उन्होंने आमजनों को जन-जागरूकता पदयात्रा से जोड़ा एवं महँगाई जैसी समस्याओं पर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, जिला अध्यक्ष बंशी पटेल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *