भाजपा सूचना सेल के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सूचना के स्वयं सेवक की है : साय

0

सर्वत्र भ्रष्टाचार है, कागजों में प्रदेश सरकार है : कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हम सबके समग्र विकास के लिए किया था। लेकिन जब-जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है तब-तब भ्रष्टाचार चरम पर रही है। इसका ताजा उदाहरण वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर भी दिखता है। हमने अंत्योदय के माध्यम से भूख पर विजय प्राप्त की है। कांग्रेस केवल अपने स्वार्थ के लिए गरीबी हटाओं का नारा देती रही है लेकिन इस देश में 70 वर्षों के बाद भी कांग्रेस ने गरीबों के हित में कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के हर कार्यकर्ता की भूमिका सूचना के स्वयं सेवक की तरह है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे है जिस पर प्रकोष्ठ की पैनी नजर होनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विजय छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए हमारे पास अभी 700 दिन का समय है इसके लिए हमें अभी से जुटना होगा। 700 दिन का लक्ष्य बनाकर हमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 700 भ्रष्टाचार के मामलों को उजाकर करना होगा। इस पूरे राज्य में विकास की पहिया थम चुकी है। कांग्रेस किस कथित विकास की बात करती है वह विकास कहां है दिखता नहीं, सब जगह भ्रष्टाचार है केवल अब कागजों में ही प्रचार है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तन्मयता से प्रदेश सरकार के खिलाफ जुट जाए। भयभीत होने की जरूरत नहीं हम सब आपके साथ है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के गठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जिलेवार ली।

पूर्व मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने कहा की सूचना का अधिकार हमारे लिए एक महत्त्वपूर्ण वैचारिक अस्त्र है। जिसके माध्यम से इस समय इस। भ्रष्ट सरकार के कारगुजारियों को सब के सामने लाया जा सकता है जिसके लिए हमारे सूचना प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है ।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि इस राज्य में सड़क पर सड़क आ गई। सरकार कहां है इसकी तलाश सबको है। कहीं कुछ भी नहीं हो रहा है, भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते ही जा रहे है हम सबको और संगठित होकर सूचना के अधिकार के माध्यम से इस भ्रष्ट सरकार के काले कारनामों को उजागर करना होगा। असफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के दस्तावेजी करण का महत्वपूर्ण कार्य आप सबके पास है जिसके लिए हमें अभी से जुटना होगा।

सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि हमें जो जवाबदारी पार्टी संगठन द्वारा दी गई है हम उसका निर्वहन मजबूती और ईमानदारी से कर रहे हैं। हम सबने आरटीआई सेल के गठन के बाद करीब 500 भ्रष्टाचार के मामलों का संकलन किया है। जिस पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास स्पष्ट जवाब नहीं है और हम मजबूती से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्रदेश के सभी जिलों से रहे है।

इस मौके पर सूचना के अधिकार पर केन्द्रित सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर चर्चा हुई व इसके साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आरटीआई सेल के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयराम दुबे व वासल्य मूर्ति ने किया। कार्यक्रम का आभार आरटीआई सेल के प्रदेश सह संयोजक संजय कोपुलवार ने माना। इस मौके पर प्रदीप मिश्रा,विकास अग्रवाल ,मुकेश तिवारी, आलोक शर्मा ,वैभव वैष्णव,मनीष श्रीवस्तवा, विकल्प नंदा, मंजुल श्रीवस्त्वा,पेशीराम जायसवाल,ओपी साहू अखिलेश साव ,प्रीतम सिन्हा ,आलोक दुबे अनिलेश खरे, जिला, संभाग व आरटीआई के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *