असम के मोरियानी विधानसभा उपचुनाव में AICC सचिव एवं असम के सह-प्रभारी विकास उपाध्याय ने निकाला साईकिल मार्च

0

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम के सह-प्रभारी विकास उपाध्याय इन दिनों असम में हैं। असम के मोरियानी विधानसभा में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के तैयारियों के बीच आज सह-प्रभारी विकास उपाध्याय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर आज नगर में साइकिल मार्च निकाला,जिसमें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कामलाक्षा देव, NSUI प्रदेश अध्यक्ष किसानू बोरवा,यंग ब्रिगेड के उपाध्यक्ष विपुल राभा,पूर्व विधायक दुर्गा भूमिर,प्रणव बोरवा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बेतहाशा पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने के तेल तक,दैनिक जीवन में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में यह साइकिल मार्च निकाला गया था। AICC सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में बैठी हैं तब से देश में महंगाई की मार से आम जनता परेशान हैं, पेट्रोल-डीजल,LPG गैस सिलिंडर से लेकर खाने के तेल तक के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जन जीवन जीना दूभर हो चुका हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं की पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन के दर में वृद्धि होती हैं जिसके परिणामस्वरूप दैनिक जीवन मे उपयोग में लाये जाने वाली सभी वस्तुओं महंगी होती जाती हैं। जिस प्रकार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करते जा रही हैं उससे इस देश की जनता त्रस्त हो गई हैं। बढ़ती हुई महंगाई से जहाँ आम जनता परेशान हैं तो वहीं केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपना खजाना भर रही हैं।

मोरियानी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर सह-प्रभारी महोदय ने बताया कि इस बार के उपचुनाव में महंगाई एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहने वाला हैं, धर्म के नाम पर,जाति के नाम पर आपस मे एक-दूसरे से लड़वाने वाले इन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मोरियानी की जनता इस उपचुनाव में करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *