नवरात्रि के अंतिम दिन रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने देवी दर्शन कर विधानसभा की सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

0

विधानसभा में कराए जा रहे रामलीला में पहुंचकर राम दरबार का आरती कर लिया आशीर्वाद, माता जसगीत में रमते हुए दिखाई दिए विधायक विकास

रायपुर।  शक्ति उपासना के पावन पर्व नवरात्रि के अंतिम दिन आज रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न देवी पंडालों में जाकर मातारानी का आशीर्वाद लिया। अपने साथियों के साथ पूरे नवरात्रि भर दर्शन करने निकले विधायक महोदय ने आज मंगल बाज़ार,लाखे नगर,विकास नगर गुढ़ियारी,रायपुरा पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद लिया। संध्या आरती में सम्मिलित होकर विधायक महोदय ने मातारानी से विधानसभा के सभी लोगों के जीवन मे सुख-समृद्धि की कामना हेतु प्रार्थना की। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि हर्षोल्लास के साथ हम सभी ने मातारानी के श्रद्धाभक्ति में नवरात्रि में पूजा अर्चना की मन प्रफुल्लित हो उठा। उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने वाले इस नवरात्रि के पावन पर्व में हम सभी ने मातारानी से इस कोरोना नामक राक्षस को समूल नष्ट करने की गुहार लगाई हैं ताकि फिर से समस्त मानव जाति पुनः अपने पुराने जीवनशैली में वापस आ सके।
        विभिन्न देवी पंडालों के दर्शन पश्चात अशोक नगर में हो रहे रामलीला के मंचन पर पहुंचकर विधायक विकास उपाध्याय ने रामदरबार का आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक विकास उपाध्याय ने वहाँ उपस्थित जनता को बताया कि असत्य पर सत्य के जीत के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं। मातारानी के दर्शन पश्चात विधायक विकास उपाध्याय वहाँ हो रहे जसगीत सेवा में भी सम्मिलित हुए तथा मंजीरा बजाकर मातारानी की स्तुति की,अपने जनप्रतिनिधि को अपने साथ पाकर स्थानीय जनता के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *