महाअष्टमी पर देवी माँ का आशीर्वाद लेने विधायक विकास उपाध्याय पहुँचे माता के दरबार

0

हवन एवं आरती के पश्चात आम भंडारे में क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित होकर किया प्रसाद ग्रहण

13 अक्टूबर,बुधवार/रायपुर  नवरात्रि के आठवें दिन आज महाअष्टमी के शुभ अवसर पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के देवी दरबारों में जाकर मातारानी का आशीर्वाद लिया। साथियों के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों में पहुँचे विधायक महोदय ने देवी पंडालों में मातारानी को नारियल भेंटकर,आरती कर शीश झुका कर प्रणाम किया। महाअष्टमी के पावन दिन विधायक महोदय हवन पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए जहाँ हवन पश्चात आरती कर माता रानी से विधानसभा के सुख समृद्धि की कामना की,हवन के बाद आयोजित आम भंडारे में विधायक महोदय ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर भोजन प्रसादी भी ग्रहण किया।
   विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व में महाअष्टमी के दिन का विशेष महत्व होता हैं जिसमें हवन-पूजन एवं भोग-भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। आज मेरे विधानसभा के विभिन्न पंडालों में साथियों के साथ जाकर देवी माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। नवरात्रि के अंतिम दिनों में मातारानी का दर्शन कर क्षेत्रवासियों का जीवन सुखमय हो,आनन्दमय हो ऐसी कामना हम सभी ने देवी माता से की हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *