कांग्रेस के नेताओं ने दी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं खतरे में है अंबेडकर जी का संविधान – राहुल गांधी

0

रायपुर/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव और प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेसजनों और प्रदेश की जनता को कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस (28 दिसंबर) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा नेता देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ गुप्त तरीके से कर रही है। आज देश में कुछ भी हो रहा है, वह धोखे का एक जाल है। झूठ का इस्तेमाल राजनैतिक लाभ के लिये किया जा रहा है। हम पिछले दिनों राजनैतिक रूप से सफल नहीं हो पाये लेकिन हम अपनी सच की विचारधारा से डिगे नहीं और सच्चाई का रास्ता हम नहीं छोड़ेंगे।


अपने बधाई संदेश में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि हमे गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य है जिसने भारत की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान दिया। जब कांग्रेस से इतर विचारधारा के लोग भारत की आजादी को दिवास्वप्न कह कर कांग्रेस के द्वारा लड़ी जा रही स्वतंत्रता आंदोलन का मखौल उड़ाते थे तब काँग्रेस नेताओ ने न सिर्फ आजाद भारत अपितु आधुनिक भारत की परिकल्पना कर लिया कालांतर में कांग्रेस ने यह कर भी दिखाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 133वां स्थापना दिवस यह बताता है कि कांग्रेस पर जनता का भरोसा कितना पुराना और अटूट है और यह हमेशा रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधीजी के शब्दों में कांग्रेस का अर्थ है ‘कांग्रेस का मतलब है कि आपको सुन रहे हैं और दूसरों को समझ रहे हैं। यह हमें आजादी का अर्थ समझने के योग्य बनाता है।


छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, यही कांग्रेस हैं जो जनता की सुनती है, उन्हें समझती है। कांग्रेस सिर्फ ‘बोलती’ ही नहीं है, सुनती भी है। कांग्रेस पार्टी लोगों के हित्तों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और देश की तरक्की में कांग्रेस का अहम योगदान रहा है।
उन्होने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली इकलौती राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपने सिद्धान्तों पर चलकर भारत की एकता और अखंडता को कायम रखने और समावेशी विकास की प्रक्रिया जारी रखने का काम करती रहेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के हितों की रक्षा और उनकी भलाई के लिए कांग्रेस ने हमेशा सड़क की लड़ाई लड़ी है। उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती आयी है और चलती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, महामंत्री दीपक दुबे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, प्रवक्ता महेन्द्र छाबड़ा, घनश्याम राजू तिवारी, शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी, कुलदीप जुनेजा, इंदरचंद धाड़ीवाल, अरूण भद्रा, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, सूर्यमणी मिश्रा, विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, प्रमोद चौबे, सुनील कुकरेजा, प्रदेश सचिव विकास दुबे, सेवादल प्रमुख चैनसिंह सामले, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, मनीष कोसरिया, शारिक रईस खान, सोमेन चटर्जी, सुरेश ठाकुर, उषा रज्जन श्रीवास्तव, शोभा यादव, अनिता गुरपंच, आशा चैहान, सुधा सरोज, पुष्पलता वैष्णव, हेमंत यादव, सिद्धांत यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed