पंजाब के राज्यपाल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विधायक शैलेश पाण्डेय ने दिया न्यौता

0

रायपुर, 09 अक्टूबर 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित को विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने चंडीगढ़ पहुंचकर न्यौता दिया। विधायक श्री पाण्डेय ने राज्यपाल श्री पुरोहित को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शाल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होने का भी आमंत्रण दिया।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को सराहा और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। विधायक श्री पाण्डेय ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पंजाब और चंड़ीगढ़ का दल भेजने का अनुरोध भी किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के निर्देश पर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने चंडीगढ़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed