आजादी की 75वें वर्ष हीरक महोत्सव के आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस ने किया प्रदेशस्तरीय समिति का गठन

0

रायपुर/25 सितंबर 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे आजादी के 75वें वर्ष हीरक महोत्सव के अंतर्गत सालभर चलने वाले कार्यक्रमों 2 अक्टूबर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि नवगठित समिति आजादी के 75वें वर्ष हीरक महोत्सव कार्यक्रम की विस्तृत तय कर कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में सफल आयोजन की दिशा में समुचित कार्यवाही करेगी इस समिति में।
समिति में संयोजक, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष-प्रदेश कांग्रेस और फूलोदेवी नेताम, सांसद एवं अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शैलेश नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग, अर्जुन तिवारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीयुष कोसरे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अरूण ताम्रकार मुख्य संगठक-प्रदेश सेवादल, पूर्णचंद पाढ़ी कोको अध्यक्ष-प्रदेश युवा कांग्रेस, आकाश शर्मा अध्यक्ष प्रदेश एनएसयुआई, अमरजीत चावला पूर्व सचिव-प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नरेश देवांगन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा, युगल पाण्डेय पंचायती राज संगठन, देवनाथ उसेण्डी जिला अध्यक्ष-नारायणपुर को सदस्य बनाया गया। समिति में कांग्रेस के मोर्चा संगठनों के सभी प्रदेश प्रमुखों, पंचायती राज संगठन के साथ-साथ प्रदेश के समस्त सांसदो सभी विधायको समस्त महापौरों, समस्त जिला पंचायत अध्यक्षो एवं जनपद पंचायत के समस्त अध्यक्षो को भी समिति का पदेन सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed