भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजीव सातव की जयंती पर AICC सचिव विकास उपाध्याय ने उन्हें याद करते हुए किया नमन,दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

0

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,गुजरात के प्रभारी,पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. श्री राजीव सातव जी की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने स्मरण करते हुए नम आँखों से श्रद्धाजंलि दी। बता दे कि बीते कोरोनाकाल में राजीव सातव जी अल्पायु में ही स्वर्ग सिधार गए थे, जिसके बाद ये उनकी पहली जयंती हैं। AICC सचिव विकास उपाध्याय ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए बताया कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता व्यक्तित्व की कमी सदैव रहेगी, वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी में जितने भी युवा नेता राजीनीति कर रहे हैं स्व. राजीव सातव उनके आदर्श रहे हैं। मेरे जीवन में आज राजनीति में जिस भी मुकाम में मैं आज हूँ उसमें स्व. राजीव सातव जी का विशेष योगदान हैं। आज उनकी जयंती पर हम सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता राजीव जी का स्मरण करते हुए उनको श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। आज के इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में AICC सचिव विकास उपाध्याय के साथ संदीप तिवारी,शिवश्याम शुक्ला,प्रकाश मानिकपुरी,रमेश सिंह ठाकुर,प्रशांत पांडे,कुलदीप ध्रुव,शानू दीवान व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *