शहर कांग्रेस मे सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो की प्रदर्शनी लगाई।

0

भाजपा के 15 साल के कुशासन एवं अनियंत्रित हुई मंहगाई को भी जनता के समक्ष रखा।
रायपुर 26 अगस्त 2021। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार एवं रायपुर नगर निगम द्वारा किये गये विकास कार्यो की प्रदर्शनी लगाई। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त 10 जोन मे यह प्रदर्शनी लगायी थी जिसमे हमर अस्पताल दाई दीदी क्लिनिक स्वामी आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण जवाहर मार्केट चौक चौराहो एवं गार्डनो का सौंदर्यीकरण मल्टीलेवल पार्किंग पिंक टायलेट जैसे विकास कार्यो को जनता के समक्ष रखा।
साथ ही भाजपा के 15 साल के कुशासन मे एवं बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर खाद्य तेल प्लेटफॉर्म टिकिट के बढते दामो को भी जनता के समक्ष रखा।

महापौर एजाज ढे़बर ने कहा कि डेढ साल मे रायपुर शहर का विकास जो हमने किया उसको शहर की जनता भलि भाति जानती है। शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र को प्राथमिकता समझते हुए हमने विकास कार्य किये।

सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि जो विकास कार्य हमने किया वो काम भाजपा पिछले 15 सालो मे नही कर पाई। 14610 मकान बनाया स्कूल बनवाया साथ कोरोना के समय 100 बिस्तरो वाला अस्पताल इंडोर स्टेडियम मे बनवाया।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति करते है।15 साल सत्ता मे रहने के बाद भी लोगो को पट्टा नही दे पाई लेकिन भूपेश बघेल जी की सरकार ने प्रदेश मे पट्टा देने का कार्य शुरू कर दिया है।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि आज यह प्रदर्शन जोन 01 मे ब्लॉक अध्यक्ष . दाऊलाल साहू नागभूषण राव यादव पार्षद. श्रीमती दिलेश्वरी अन्नूराम साहु जोन 02 मे ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जंघेल एवं सुनील भुवाल जोन अध्यक्ष .हरदीप सिंह होरा बंटी सुंदर जोगी श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार सुरेश चन्नावार पार्षद .अनवर हुसैन जोन 03 मे ब्लॉक अध्यक्ष. दीपा बग्गा अजीत कुकरेजा पार्षद. कामरान अंसारी अमितेश भारद्वाज जोन 04 मे ब्लॉक अध्यक्ष .नवीन चंद्राकर जोन अध्यक्ष. प्रमोद दुबे ;सभापति एजाज ढेबर ;महापौर आकाश तिवारी पार्षद .नीलम नीलकंठ जगत जोन 05 मे ब्लॉक अध्यक्ष .प्रशांत ठेगड़ी जोन अध्यक्ष. मन्नू विजेता यादव ज्ञानेश शर्मा जितेंद्र अग्रवाल पार्षद. उत्तम कुमार साहू जोन 06 मे ब्लॉक अध्यक्ष. सुमित दास एवं सचिन शर्मा जोन अध्यक्ष .निशा देवेंद्र यादव .सतनाम सिंह पनाग समीर अख्तर पार्षद .अमित दास जोन 07 मे ब्लॉक अध्यक्ष. देव कुमार साहू जोन अध्यक्ष .मनीराम साहू रितेश त्रिपाठी पार्षद.प्रकाश जगत जोन 08 मे ब्लॉक अध्यक्ष .अशोक ठाकुर जोन अध्यक्ष .घनश्याम छत्री श्रीकुमार मैनन पार्षद .मंजू वारेन साहू वीरेंद्र देवांगन जोन 09 ब्लॉक अध्यक्ष. माधव साहू जोन अध्यक्ष. प्रमोद मिश्रा श्रीमती द्रौपदी हेमंत पटेल पार्षद .धनेश राजा बंजारे जोन 10 मे ब्लॉक अध्यक्ष .सहदेव व्यवहार जोन अध्यक्ष . आकाशदीप शर्मा पार्षद .श्रीमती संध्या नानू ठाकुर श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा श्रीमती सीमा विष्णु बारले श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *