विधायक विकास उपाध्याय ने अपने निवास में सहस्त्रलिंग महादेव पर रूद्राभिषेक व सहस्त्र धारा अभिषेक का किया आयोजन

0

शिवभक्ति में विधायक विकास उपाध्याय घंटों झुमने लगे

रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय वैसे तो पूरी तरह से हिन्दू वादी नेता के रूप में लोगों के बीच जाने पहचाने जाते हैं और आये दिन किसी न किसी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के साथ सतत् संपर्क में रहते हैं। परन्तु आज सावन मास के अन्तिम सोमवार को भगवान शिव को रिझाने जिस शिव भक्ति का पूर्ण रूद्राभिषेक व सहस्त्र धारा अभिषेक का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों के साथ अपने निवास में स्थित शिव मंदिर में आयोजन किया, वह यादगार बन गया। उन्होंने शिव भक्ति में नृत्य के साथ-साथ संगीत के सुर में भी सुर मिलाया।

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज अपने निवास स्थित भगवान शिव के मंदिर में सहस्त्रलिंग महादेव पर रूद्राभिषेक व सहस्त्र धारा का आयोजन कर अपने विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान शिव को रिझाने कोई कसर नहीं छोड़ी। सावन मास के अंतिम सोमवार को आयोजित आज के इस कार्यक्रम में भगवान शिवलिंग पर सहस्त्र धारा स्नान कराया गया। दिनभर चले इस आयोजन में विधानसभा क्षेत्र से आये सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इसके साक्षी बनें। विधायक विकास उपाध्याय इस तरह भक्ति में लीन दिखे कि घंटों तक धार्मिक संगीत के साथ नृत्य करते नजर आए एवं संगीत को भी सुरबद्ध किया। आयोजन के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि विधान से भगवान शिव का दुध एवं शीतल जल से सहस्त्र धारा स्नान कराया गया।

विधायक निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्याम सत्संग समिति द्वारा सुमधूर भजनों की प्रस्तुती दी गई एवं निवास के मुख्य द्वार में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। जहाँ काफी संख्या में लोगों ने भण्डारा का आनंद लेकर भक्ति में लीन दिखे। आज के इस आयोजन में पश्चिम विधानसभा के विभिन्न श्रद्धालुगणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिलीप षड़ंगी, अन्नू राम साहू, हरीश साहू, बसंत तिवारी, संदीप साहू, श्रीकांत शर्मा, मनोज शर्मा, लापी शर्मा, मधुसूदन खंडेलवाल, विनय शर्मा, दिनेश सेन, रवि शर्मा, राकेश शर्मा, विजय खंडेलवाल, संदीप सिरमौर, विकास अग्रवाल, शिव श्याम शुक्ला, हर्षित जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *