पेट्रोल डीजल और बढ़ती मंहगाई के विरोध मे कांग्रेस की सायकल रैली

0

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सायकल चलाकर विरोध जताया।रायपुर 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बढ़ती मंहगाई के विरोध मे राजधानी रायपुर मे सायकल रैली निकाली । सायकल रेली मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से शामिल हुए।कांग्रेस मंहगाई के विरोध मे लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी मे आज सायकल रैली निकाली गयी है।कांग्रेस जनो का मानना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियो के कारण पेट्रोलियम उत्पादो सहित आवश्यक वस्तुओ की कीमते बेतहाशा बढ़ रही है। बढ़ती मंहगाई ने कोरोना काल मे लोगो को दोहरी परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। जिससे आम आदमी की जेब ढीली होने लगी है। तेल के बढ़ते दामो से ट्रांसपोर्ट की कीमते बढ़ी है इसका सीधा असर फल सब्जी दूध पर दिख रहा है। साथ ही पेट्रोल डीजल के कीमतो मे बेतहाशा वृद्धि का असर घर की रसोई पर भी पड़ा है। वही दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार निष्ठुर होकर पेट्रोल एवं डीजल के रेट बढ़ा रही है।शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने बताया कि सभी ब्लाॅक अध्यक्षो द्वारा अपने ब्लाॅको से सायकल रैली के लिए जयस्तंभ चैक पहुचे। सायकल रैली सुबह 10ः00 बजे से जयस्तंभ चैक से कोतवाली चैक सदर बाजार आजाद चैक रामसागर पारा राठौर चैक दुर्गा काॅलेज ग्लोबल चैक  देवेंद्र नगर चैक से होकर शास्त्री चैक पहुंची जहां सायकल रैली का समापन हुआ ।आजाद चैक मे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी द्वारा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतो मे लगातार बढोतरी से रोजमर्रा के आवश्यक वस्तुएं तेल दुध फल सब्जी के कीमते बढ़ी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा विरोध स्वरूप शास्त्री चैक मे चूल्हे मे बिना दुध की चाय एवं बिना तेल के पानी मे भजिया तला गया।रैली के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता यूपीए सरकार और मोदी सरकार के कार्यकाल मे कु्रड ओईल और डीजल पेट्रोल की कीमतो का तुलनात्मक विवरण वाला जैकेट पहने हुए थे और विभिन्न नारो के साथ बैनर लिये हुए थे।सायकल रैली का जगह जगह स्वागत किया गया।ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी के द्वारा जयस्तंभ चैक मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया गया।कोतवाली चैक मे ब्लाॅक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर द्वारा सूत की माला से स्वागत किया।रामसागरपारा मे पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रितेश त्रिपाठी के द्वारा स्वागत किया गया। बढाई पारा( रामसागरपारा ) मे हरीश साहू बसंत तिवारी के द्वारा स्वागत किया गया। राठौर चैक मे ब्लाॅक अध्यक्ष अरूण जंघेल के द्वारा स्वागत किया गया।गुरूनानक चैक मे शहर उपाध्यक्ष राकेश धोतरे के द्वारा स्वागत किया गया।गुरूजी चैक मे उत्तर विधायक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ब्लाॅक उपाध्यक्ष सुनील भुवाल के द्वारा रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।शास्त्री चैक मे शिव वर्मा मोहसीन खान रवि शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।केंद्र सरकार के विरोध मे नारे लगे और पेट्रोल डीजल के कीमतो को कम करने का आवाहन किया गया।इस रैली प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम रायपुर शहर प्रभारी श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला संसदीय सचिव विकास उपाध्याय विधायक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे संजय पाठक महामंत्री कन्हैया अग्रवाल अशोक बानी दौलत रोहड़ा प्रवक्ता विकास तिवारी शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम सुरेश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई आकाश शर्मा शहर अध्यक्ष एनएसयूआई अमित शर्मा युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्वनील मिश्रा शारीक रईस खान पार्षद एवं एमआई सी सदस्य शिव कुमार मेनन सुदर जोगी सतनाम पनाग देवेंद्र यादव अमित दास पार्षद शहर महामंत्री कामरान अंसारी मन्नु यादव समीर अखतर नीलकंठ जगत आकाश तिवारी बाकर अब्बास ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी नवीन चंद्राकर दाउलाल साहु देव कुमार साहू माधव साहू अशोक ठाकुर सुनील भुवाल सहदेव व्यवहार सुमीत दास अरूण जंघेल सचिन शर्मा दीपा बग्गाशब्बीर खान सुनीता शर्मा प्रवक्ता बंशी कन्नौजे दिलशाद हुसैन अजय हंसा ब्रम्हा सोनकर मणीराम प्रकाश जगत जी श्रीनिवास रवि गवलानी मुन्ना मिश्रा पुष्पराज बैद कमलेश नथवानी जीतु तांडी शिव वर्मा माधव छूरा रवि शर्मा आमीर खान दिवाकर साहू अरूण सिंग इकलाख कुरैशी राजु नायक नवीन लाजरस दीपक चैबे कीमत दीप मोहसीन खान बासटो बेहरा नन्दु सिन्हा दयासागर सोना  अविनय दुबे सुयस शर्मा महावीर देवांगन अब्दुल राशिद खान राकेश वाकडे सत्तु सिंग निशी शुक्ला अम्बे बाघमार देव श्रीवास मोहन साहू केशव सोनी सन्नी भाई अंकित सलीम भाई डिम्पल खान मल्लिका प्रजापति नददू अस्सु भाई गौतम यादव जावेद मो. सिद्धीक बाबा मशीह सागर वाकडे यश साहू सययद सम्मू विनोद ठाकुर मुन्ना सोनकर राजेश यदु सुनील ध्रुव विजय ठाकुर रोहित साहू लीला वैष्णव कविता शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *