भारतीय जनता पार्टी को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली जीत से भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जशन

0

JOGI EXPRESS

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के रूझान आने लगे वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचने लगे और भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में चुनाव के रूझान प्रोजेक्ट के माध्यम से भाजपा की बढ़त को देखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरता गया और नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद के नारो के साथ भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में गुंजने लगा और भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाडे़ के धुन पर उत्साह में झूमने लगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजो में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होने प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित शाह जी को बधाई प्रेषित की है और उन्होने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को चुना और विजय श्री दिला के बता दिया की वो किसी के बहकावे में आने वाली नही है वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संपूर्ण भारत वर्ष के विकास के संकल्प में गुजरात और हिमाचल भी उनके साथ है। कांग्रेस अपने अतीत में की गई गलतियों को स्वीकार कर सुधरे और विकास में रोड़ा न बने अब भाजपा और मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लिए गए संपूर्ण भारत वर्ष के पथ प्राण संकल्प अंत्योदय विकास के साथ है।


इस अवसर पर सच्चिदानंद उपासने, छगन मुदड़ा, संजय श्रीवास्तव, श्यामसुंदर अग्रवाल, बिन्दु महेश्वरी, नवीन शर्मा, मुकेश शर्मा, अकबर अली, ज्ञानचंद चौधरी, राजेेश पाण्डेय, मीनल चौबे, शैलेन्द्री परगनिहा, रश्मि शर्मा, अमित मैसेरी, विरेन्द्र जोशी, संजूनारायण सिंग ठाकुर, रामलाल साहू, गज्जू साहू, विशाल शुक्ला, अमरजीत छाबड़ा, विशेष विद्रोही, मनोज शर्मा, उमेश घोरमोडे, विभोर शुक्ला, विशेष शाह, शिवजलम दुबे आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed