नगर पंचायत बनने से मंदिर हसौद का होगा तेजी से विकास: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

0


मंत्री ने नगर पंचायत कार्यालय मंदिर हसौद का किया उदघाटन

7 करोड़ रुपए से अधिक के विकासकार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर, 10 जून 2021/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित कार्यालय लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिर हसौद क्षेत्र की पहचान पहले से हैं। मंदिर हसौद को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया मध्यप्रदेश राज्य के समय से ही चल रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार बनते ही मंदिर हसौद को नगर पंचायत बनाया गया। अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां की पहचान और बढ़ जाएगी। इस क्षेत्र के लोगों को नए नगर पंचायत से अनेक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय भवन बनने और विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से विकास में गति आएगी। शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त राशि की उपलब्धता कराई जा रही है। नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए अध्यक्ष और अधिकारियों की पदास्थापना भी हो गई हैं। ऐसे में आपके क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। मंदिर हसौद में उन्होंने 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। 
     मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। कोरोना काल में भी लोगों को विकास कार्यों की सौगात मिली है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए सरकार पूरी तरह सजग है और उपलब्ध भी करा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि गांव के लोगों को मनरेगा से जो रोजगार मिलता था, नगर पंचायत बनने से और अधिक रोजगार मिले इसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने रेलवे फाटक की वजह से आवागमन में होने वाली परेशानी को दूर करने ओवर ब्रिज की मांग को जल्द पूरा करने की बात कहते हुए बताया कि उच्च स्तर पर प्रक्रिया जारी है, आने वाले दिनों में यह मांग भी पूरी होगी। उन्होंने पूर्व पंचों को नगर के विकास में वालन्टियर्स के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवीन कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया और घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन और रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नए भवन का फीता काटकर शुभारंभ करने के साथ कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन भी मंत्री द्वारा किया गया। यहां वार्ड 6 के लोगों ने व्यवस्थापन हेतु पहल किए जाने पर मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों को कोविड संक्रमण से बचने और मास्क पहनने, दूरी का पालन करने तथा सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश बघेल, कोमल साहू, श्री तारिणी पिंटू निर्मलकर आदि उपस्थित थे।   
7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन नगरीय विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद में 17 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें  डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 74.59 लाख),पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 25.53 लाख), पटेल समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 11.96 लाख), ओपन जिम स्थापना – 05 सेट (लागत राशि रु. 21.00 लाख, मेन रोड़ से रामलीला चौक (कुरूद) तक सी.सी. रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 27.45 लाख), बंधवा तालाब से डबरी तालाब (कुद) तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 32.23 लाख), निकाय क्षेत्रांतर्गत 20 नग बोरवेल खनन कार्य (लागत राशि रु. 36.00 लाख), पानी टंकी 5500 लीटर (स्टैण्ड सहित) स्थापना कार्य (लागत राशि रु. 25.00 लाख), निकाय में अधोसंरचना विकास अंतर्गत सी.सी. रोड़, आर.सी.सी. नाली निर्माण एवं आवश्यक वाहन तथा सफाई कय (लागत राशि रु. 346.36 लाख), स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत तहसील कार्यालय के पीछे (10 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 18.24 लाख), स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत जय स्तंभ चौक में (10 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 18.24 लाख),  स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में (06 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 09.86 लाख), स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत रावण भाठा में (05 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 09.86 लाख), स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत धान मंडी मार्ग में (06 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 09.86 लाख), स्वच्छ भारत मिशन-सुविधा 24 अंतर्गत व्यावसायिक परिसर के पास (06 सीटर) सामुदायिक सह सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 09.86 लाख),  निर्मलकर समाज सामदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत राशि रु. 06.50 लाख) बाल समाज रंगमंच एवं भवन निर्माण कार्य (लागत राशि रु.7 लाख) शामिल है।
सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दी 20 लाख की राशि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद के कार्यक्रम में वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख की राशि और मेहर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *