भाजपा पिछड़ा वर्ग ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

0

बुढ़ार। रविवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में रक्तदान एवं जिला हॉस्पिटल में फल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ताम्रकार एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सोहागपुर विधायक जय सिंह मरावी नगर पालिका नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगबानी, संतोष लोहानी नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला , रवींद्र वर्मा आरके विश्वकर्मा आदित्य पांडे अमन प्रीतम शीतल पोद्दार,राकेश शोभित अन्य कार्यकर्ताओं भूमिका एवं सहयोग और समर्पण से आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *