राष्ट्रीय वेस्टेज 2 प्रतिशत की तुलना में छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज आधे से भी कम

0

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ में ज्यादा वैक्सीन वेस्टेज होने का झूठा एवं मनगढंत आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को वैक्सीन वेस्टेज के मामले में बयानबाजी करने से पहले केंद्र सरकार के रिपोर्ट का अध्ययन करना चाहिए। वैक्सिन वेस्टेज के मामले में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। मोदी सरकार वैक्सीनेशन के मामले में पूरी तरीका से विफल हो चुकी है। वैक्सीन सप्लाई से लेकर ऑक्सीजन वेंटिलेटर दवाइयां बेड सहित महामारी काल में आम जनता को सहयोग करने में अक्षम साबित हुई है। भाजपा के नेता चाहे वो रमन सिंह हो धरमलाल कौशिक हो निरंतर राज्य सरकार पर झूठे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। डबल इंजन वाली भाजपा शासित राज्यों के सभी जिलों में अभी तक 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत ही नहीं हो पाई है। छत्तीसगढ़ में गांव-गांव और सभी शहरों में सभी आयु वर्गों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। भाजपा इस महामारी काल में सिर्फ ओछी राजनीति कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से पूछा कि वैक्सीन में जब देश के लोगों का पहला अधिकार था ऐसे में मोदी सरकार विदेशों को 6 करोड़ पचास लाख डोज वेक्सीन क्यो भेज दिया? एक देश वैक्सीन के कीमत अनेक क्यो? वैक्सीन के दाम राज्यो के लिए अलग केंद्र के लिए अलग क्यो? वैक्सीन को ळैज् मुक्त क्यो नही किया गया? छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आर्डर की गई वैक्सीन की आपूर्ति क्यो बाधित की गई?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को झूठ फरेब की राजनीति करने के बजाए अपने सांसदों, विधायकों और नेताओं से पूछना चाहिए कि महामारी काल में छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के लिए उन्होंने अब तक क्या किया है? भाजपा के नेता महामारी काल में सिरोह बयान बाजी झूठे आरोप लगाने के सिवा कुछ नहीं किया है और राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के जनता के हित में लिए जा रहे हैं जन कल्याणकारी फैसलों का निर्णय होगा भाजपा ने विरोध किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य के 18 से 44 साल आयु के 1 करोड़ 30 लाख लोगों को निःशुल्क वैक्सीन लगा रही है इसके लिए सवा करोड़ वैक्सीन का आर्डर दिया गया है। वैक्सीन लगाने में पूरी तरीके से प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सजगता के साथ वैक्सीन लगाया जा रहा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ वैक्सीनेशन के मामले में एवं कम वैक्सीन वेस्टेज करने वाले देश के राज्यों में शामिल है। छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज का औसत राष्ट्रीय औसत से कम है। हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के मामले में छत्तीसगढ़ का स्थान पूरे देश में दूसरा है जबकि फ्रंटलाइन वर्कर के मामले में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने वालें बडे राज्यों में छत्तीसगढ़ का स्थाऩ दूसरा है। भारत सरकार द्वारा दी गई वैक्सीन में केवल 0.81 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई वैक्सीन में 0.63 प्रतिशत ही वैक्सीन वेस्टेज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *