टिकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण करने के बाद संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा, कहीं कोई अव्यवस्था नहीं। व्यवस्था से युवा वर्ग खुश हैं।

0

 *विकास उपाध्याय इस बीच 20 में से 12 वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें भी पूर्ण की* 
 *18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में टिकाकरण को लेकर भी छत्तीसगढ़ देश में प्रथम रहेगा- विकास उपाध्याय*।

रायपुर,संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय आज पश्चिम विधानसभा में 18 से 44 वर्ष के वैक्सिनेशन के लिए बनाए गए पाँचों केन्द्र का निरीक्षण करने के बाद कहा,वैक्सिनेशन को लेकर कहीं कोई अव्यवस्था नहीं। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से वैक्सिनेशन हो रहा है।विकास उपाध्याय ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में 99% स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई है, ठीक उसी तरह के शतप्रतिशत युवा वर्ग के आंकङों में भी छत्तीसगढ़ दर्ज करेगी।
विधायक विकास उपाध्याय प्रतिदिन सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विभिन्न वार्डों में जा कर बैठक ले रहे हैँ। इस क्रम में आज 12 वार्ड की बैठकें पूर्ण कर चुके। विकास उपाध्याय पूरे विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोविड के रोकथाम के लिए तैनात कर दिया है। जो घर-घर जा कर इससे प्रभावित लोगों को मदद कर रहे हैं और विधायक विकास उपाध्याय स्वयं भी लोगों से मुलाकात कर वैक्सिन लगाने लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विकास उपाध्याय इस बीच हर रोज की तरह आज भी सभी पाँच वैक्सिनेशन केन्द्रों का निरीक्षण किया और किये गए व्यवस्थावों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डंगनिया स्कूल के वैक्सिनेशन केन्द्र में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा,छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक इस आयु वर्ग के 5 लाख युवाओं को टीके लगाए जा चुके हैं और कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है। सरकार द्वारा दी जा रही व्यवस्था से युवा वर्ग खुश है।
विकास उपाध्याय ने आगे बताया,इस आयु वर्ग के लिए एक ही टीकाकरण केंद्र पर अलग-अलग वर्गों के लिए बनाए गए साइट्स पर टीके का वेस्टेज रोकने के लिए वायल में बचे हुए टीकों को आपस में साझा किया जा रहा है। इससे टीकों को बर्बाद होने से बचाने में बहुत मदद मिल रही है और जिनका सीजी टिका के पोर्टल में पंजीयन हो गया है। उन सभी का टिकाकरण किया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने कहा, पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश है जहाँ 99% स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई है और उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अन्य वर्ग के सभी को भी इसी अनुपात में वैक्सिनेशन कर छत्तीसगढ़ रिकॉर्ड  बनाएगी और भाजपा को यही हमारा जवाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *