छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने किया मास्क पहनो छत्तीसगढ़ का आगाज

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों के मद्देनजर “मास्क पहनो छत्तीसगढ़” अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य की जनता को मास्क लगाने में हो रही लापरवाहियों के घातक परिणामों के बारे में जनता को अवगत कर उन्हें मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से आज दोपहर ढाई बजे छग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद(कोको) पाढ़ी ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के इस अभियान के तहत प्रथम चरण में डेढ़ लाख से अधिक मास्क वितरित किये जायेंगे और यह अभियान जिला स्तर से प्रदेश की सभी विधानसभाओं और बूथों तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पहुँचाया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार पूरे छग में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण आज से शुरू किया गया है जिसमें प्रथम चरण में 1.5 लाख मास्क प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पहुचा दिए जाएंगे। आगे आने वाली लड़ाई को लड़ने के लिए मास्क एक अहम और महत्वपूर्ण हथियार है इस बात को जनता तक पहुचाकर प्रत्येक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगा।

आज अभियान की शुरुआत में प्रमुख रूप से पीसीसी प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम, प्रभारी महामंत्री अशरफ हुसैन, महासचिव गुलजेब अहमद, जिला अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, प्रदेश सचिव विबेक अग्रवाल, अभिजीत तिवारी, आशीष चंद्राकर, विशाल राजानी, चीनू पांडेय समेत युवा साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *