आज का राशिफल 2 मई 2021 दिन रविवार

0

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टाले। प्रसन्नता रहेगी।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में व्रद्धि होगी। समय उत्तम है।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी–पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट लाभ देंगा। प्रसन्नता रहेगी।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
दु:खद समाचार प्राप्त होगा। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। क्रोध न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि होगी। शुभ समय।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। कुसंगति से हानि संभव है।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। प्रसन्नता रहेगी।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। धन प्राप्ति होगी।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। आशंका-कुशंका के चलते कोई गलती हो सकती है। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *