WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2d884_4.MYI' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2d884_2.MYI' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

कोरोना संकट में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतत जनसंपर्क में रहकर परेशानियों के निराकरण के लिए सक्रिय हों : पुरंदेश्वरी - Jogi Express

कोरोना संकट में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतत जनसंपर्क में रहकर परेशानियों के निराकरण के लिए सक्रिय हों : पुरंदेश्वरी

0
File Photo

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने प्रदेश के सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते बिगड़ते हालात पर सतत नज़र रखने और आम आदमी की पर्याप्त सहायता के लिए कटिबद्ध रहने कहा है। श्रीमती पुरंदेश्वरी आज वर्चुअल मीटिंग के जरिए अपनी बात रख रही थीं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुरंदेश्वरी ने कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ के लगातार बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी दशा में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतत आम जनता के संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों के निराकरण में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। शनिवार को दो चरणों में श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भाजपा जनों से चर्चा की। सुबह 11.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी ज़िला अध्यक्षों व प्रभारियों से चर्चा की और वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने शाम 7.30 बजे प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों, विधायकों के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कोरग्रुप, चिकित्सा प्रकोष्ठ, वैक्सीनेशन प्रमोशन कमेटी, भाजपा कोविड हेल्प डेस्क के सभी सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भाजपा जनों से प्रदेश के हालात की जानकारी लेने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ के हालात बेहद चिंताजनक हैं, कोविड मरीजों को इलाज की पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है, कोविड सेंटर्स में ऑक्सीजन बेड तक पर्याप्त संक्या में उपलब्ध नहीं हैं। भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ऐसे संकटकाल में ज़िम्मेदारी के साथ लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रहना होगा।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MY8QUVSo' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (104407) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *