अपर असम की जनता ने 80 प्रतिशत की बम्फर वोटिंग कर बचे 02 चरण के चुनाव से भी भाजपा की छुट्टी कर दी है – विकास उपाध्याय

0

आज हुए 47 में से 35 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन को जीत हासिल होगी – विकास उपाध्याय

असम प्रभारी व कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह की मजबूत कीले बंदी ने कांग्रेस को एकजुट कर रखा – विकास उपाध्याय

गुवाहाटी (असम)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम में आज हुए प्रथम चरण के मतदान में 80 प्रतिशत से भी ज्यादा की वोटिंग को भाजपा के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस चुनाव में भाजपा के धन, बल को ठुकराते हुए भाजपा की लगातार किए जा रहे झूठी घोषणाओं को सबक सिखाने की ठान ली है। विकास उपाध्याय आज मतदान शुरू होने के बाद असम की राजधानी गुवाहाटी पहुँच कर राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं से आगे की रणनीति को लेकर दिनभर चर्चा में व्यस्त रहें।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय अपर असम से गुवाहाटी पहुँच कर आज हुए मतदान में बम्फर वोटिंग को सरकार के खिलाफ बताया है। उन्होंने दावा किया कि आज हुए 47 सीटों के लिए मतदान में से कांग्रेस गठबंधन को 35 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और मेहनत के साथ बूथ स्तर पर काम किया है, अधिक मतदान होना उसका नतीजा है। उन्होंने कहा, असम के प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह द्वारा बनाई गई रणनीति के अनुसार जिस तरह से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के अन्तिम व्यक्ति तक पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन में रहकर जिस तरह से काम किया उसका नतीजा है कि असम की जनता एक-एक वोट के महत्व को मतदान कर आगामी नये सत्ता के लिए अपना विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है। लोगों ने आज भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।

विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा के तमाम बड़े नेता इस चुनाव में चाह कर भी साम्प्रादायिक ध्रुवीकरण नहीं कर सकी, न ही भाजपा के नेता अपने 05 साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सके। वहीं कांग्रेस पार्टी को धोखा देकर जो नेता भाजपा में आज रंगा बिल्ला का गुणगान करते थक नहीं रहे हैं, उन्हें भी जनता ने सबक सिखाने का ठान ली है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन को 80 से 90 सीटें असम के इस विधानसभा चुनाव में मिलेगी। आज अपर असम में सारी व्यवस्था पूर्ण होने के पश्चात् विकास उपाध्याय असम की राजधानी गुवाहाटी पहुँच गए हैं और संभावना व्यक्त की जा रही है कि बहुत जल्द वे रायपुर लौट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed