रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

0

सुरजपुर : भैयाथान में रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती विद्यात्री सिंह देव के मुख्य अतिथि में तथा प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर महिला दिवस के संदर्भ एवं महिलाओं के उत्थान तथा वर्तमान परिदृश्य के बारे में महाविद्यालय के छात्र कुमारी पूनम जायसवाल, हृदय सिंह, निलेश मानिकपुरी ,संदीप कुशवाहा, सरिता आनंद एवं नीति का दास ने अपने विचार रखे।

इस संबंध में प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा ने विस्तार से महिला दिवस के बारे में छात्र छात्राओं को बताया मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को याद किया जाता है. नारी शक्ति को हम कभी भूल नहीं सकते उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. नारी कोमल है पर कमजोर नहीं है, इतना कुछ होने के बावजूद आज भी समाज में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अत्याचार हो रहा है।
महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता आशा किरण मिंज ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन अतिथि व्याख्याता एवं सांस्कृतिक प्रभारी अशोक सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को मास्क का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अतिथि व्याख्याता एवं स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती सुप्रिया पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *