कांग्रेस को सवाल करने का अधिकार नहीं : संतोष पाण्डेय

0

JOGI EXPRESS

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस नैतिक तौर पर सवाल खड़े करने का अधिकार खो चुकी है। आजादी के बाद इस देश में विकास को लेकर जो काम कांग्रेस को करना था कांग्रेस केवल एक परिवार को खुश करने के लिए देश का बहुमूल्य समय बर्बाद किया है जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारें युवाओं स्वरोजगार से जोडऩे के लिए कई योजनाएं चला रही है। कौशल विकास के माध्यम से उन्नयन अभियान के साथ जुड़ कर युवा स्वप्रेरणा से रोजगार की संभावनाएं विकसित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास की गति और तेज हुई है। वहीं लगातार कमजोर होती कांग्रेस केवल सियासी आंकड़ा पेश कर आम लोगों को भ्रमित करना चाहती है जिसमें वो सफल नहीं होंगे। महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि जब राज्य बना तब राज्य की उच्च शिक्षा की दशा किसी से छिपी नहीं है। छत्तीसगढ़ फर्जी विश्वविद्यालयों का द्वीप बन चुका था। भाजपा की सरकार बनने के बाद कुल 13 विश्वविद्यालय,  214 महाविद्यालय, 10 चिकित्सा महाविद्यालय, 13 कृषि महाविद्यालय 50 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं वहीं लाईवलीवुड कॉलेज की स्थापना हमारी सरकार ने की है और देश की ख्याति प्राप्त संस्था आईआईटी, आईआईएम और हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद शिक्षा के केन्द्र के रूप में छत्तीसगढ़ अपना अलग पहचान बना चुकी है। हमने साथ ही युवाओं को डिजीटल क्रांति से जोडऩे के लिए लेपटॉप, टेबलेट का वितरण किया है। राज्य के युवा सूचना की नव क्रांति के साथ जुड़कर प्रगतिशाली छत्तीसगढ़ गढऩे में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *