संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के निर्देश के बाद टाटीबंद कालोनी शासकीय स्कूल पहंुच मार्ग का डामरीकरण प्रारंभ

0

रायपुर : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के टाटीबंद कालोनी पहंुच मार्ग में डामरीकरण कार्य का आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने वीडियो काॅल के माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोनिवि के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कालोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि टाटीबंद कालोनी प्रायमरी स्कूल के सामने वाला मार्ग जर्जर हो रहा था। कालोनि के पहंुच मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। स्थानीय निवासियों ने रोड डामरीकरण के लिए संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय से निवेदन किया था। ज्ञात हो कि श्री उपाध्याय इस समय असम राज्य के दौरे पर है। क्षेत्र के नागरिकों की समस्या की जानकारी वे नियमित रूप से दूरभाष पर अपने सहयोगियों से लेते रहते हैं। उन्हें जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर कालोनीवासियों की समस्या दूर करने हेतु निर्देशित किया था।

श्री उपाध्याय के निर्देशानुसार आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विशाल द्विवेदी, श्री ओगरे के साथ ही विधायक प्रतिनिधि शिव श्याम शुक्ला एवं सोहन शर्मा कालोनी पहंुचे। यहां वीडियो काॅलिंग के माध्यम से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय स्वयं जुडे़ और कालोनियों के पहंुच मार्ग डामरीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर लोनिवि के अधिकारियों के साथ शिव श्याम शुक्ला, सोहन शर्मा,शुखदेव भामरा,कुमकुम झा,विशाल शाह,राजू चौहान,सोमेंद्र सिंग, भूपेंद्र सिंह, गुरजंड सिंह,संजू शर्मा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *