भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती मनाई गई

0

रायपुर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मनाया गया। जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय विशेष रूप से शामिल हुए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि संत रविदास जी ने गृहस्थ आश्रम का पालन करते हुए जन सेवा को महत्व दिया एवं मानव सेवा को ही देव सेवा बताया है। भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि उनके दिए गए उपदेशों का पालन करें व समाज के हित में कार्य करें।
इस मौके पर किशोर महानंद, आत्माराम बंजारे, रिषि केशरी, खेमराज बाकरे, सरद जाल, महादेव नायक, लक्ष्मीनारायण, चुनामणि, श्रीमती पूर्णिमा सोनी, छबिलाल कुर्रे, राजेश धीवर, मनीष रात्रे, कमल बारले, मंगल निहाल, शंकर बाघ, संतोष डहरिया, पंकज जगत, सूरज चैरे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *