डॉ .रमन सिंह के जन हितैषी 14 वर्षो के शासन से जनता प्रसन्न- धरमलाल कौशिक

0

jogi express

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के  डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली जन हितैषी सरकार के 14 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा विगत 3 चुनावों में भाजपा पर जो विश्वास बनाए रखा है, उसका कारण हमारी सरकार ने गाँव -गरीव किसान , मजदूर सहित समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए कार्य किया है।
भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, सुनील सोनी, हेमचंद यादव, मोतीलाल साहू, श्रीमती सरला कोसरिया, दीपक पटेल के ने रमन सरकार के सफल 14 साल पूरे होने पर हर्ष व्यक्त किया है और यह आशा जताई है कि आने वाले वर्षो में भी यह सरकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री गिरधर गुप्ता, सुभाऊ कश्यप, संतोष पांडे ने डॉ. रमन सिंह और उनके पूरे मंत्रीमंडल को बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त की है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने कामों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में और अधिक सीटें जीत कर प्रदेश को नई उन्नति की ओर ले जाएंगे।
 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, सच्चिदानंद उपासने , भूपेन्द्र सवन्नी, श्रीचंद सुन्दरानी, संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके 14 वर्षो के यशस्वी कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए यह आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत से विजयी होकर पुनः छत्तीसगढ़ की जनता की बेहतर सेवा करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि प्रदेश में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए जिस तरह से कल्याणकारी योजनाएं चलाई है उससे इस वर्ग के मन में आशा का संचार हुआ है और हमें उम्मीद है कि आगे भी डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ऐसे ही कार्य करती रहेंगी।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह की सरकार ने युवाओं में एक नई आशा और विश्वास का संचार अपने कार्यो जैसे स्कील इंडिया के माध्यम से किया है। प्रदेश के समस्त युवा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके सफल 14 वर्षो के कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए यह आशा जताई है कि भविष्य में भी वे युवाओं के उत्थान के लिए और बेहतर कार्यक्रम लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *