जितेंद बने पुनः इंटक जिला अध्यक्ष सुरजपुर

0

सुरजपुर – भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सुरजपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के द्वारा माना एयरपोर्ट रायपुर में स्वागत किया गया। तत्पश्चात होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर संगठनात्मक परिचर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासन एवं ट्रेड यूनियन के द्वारा श्रमिकों के उत्थान, संरक्षण हेतु किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डाँगी, नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जायसवाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर “मजदूर रत्न”अवार्ड से सम्मानित किया गया।

संगठन द्वारा जितेंद्र जायसवाल को उनके सक्रियता, कर्मठता और कांग्रेस के प्रति आस्था को देखते हुए पुनः सुरजपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जितेंद्र जायसवाल के द्वारा श्रमिक, किसान, मजदूर संगठन के लिए कर्मठता और पूरी निष्ठा के साथ किये जा रहे कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतु करार, प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर “मजदूर रत्न” अवार्ड से सम्मानित कर पूरे जिले वासियों को गौरान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *