अपराधियो को लग रहा है,मेरी सरकार है :सुनील सोनी

0

रायपुर। प्रदेश भर में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध के बाद भी कांग्रेस की सोई सरकार को जगाने के लिए ~20 मार्च~ 20 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी ,महिला मोर्चा ,छत्तीसगढ़ प्रदेश ‘मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च’ निकालेगी। इस रैली की तैयारियों के संदर्भ में रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी के अगुवायी में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला की एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद है। प्रदेश की बहन बेटीया सुरक्षित नहीं है । अपराधी बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं। आज अपराधियों को लग रहा है जैसे उनकी सरकार आ गई हो।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हर तरफ भय का वातावरण हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल महिला सुरक्षा के नाम पर छलावा के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। ऐसे परिस्थितियों में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका मातृरक्षा के लिए अहम हो जाती है। विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जब समाज की संरक्षित वर्ग की बेटी सुरक्षित न हो तब यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिरकार प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं में काफी आक्रोश है। यही कारण है कि मातृ शक्ति सम्मान मार्च को सभी का व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के हर जिला में कार्यकर्ता प्रदेश की महिला विरोधी सरकार को 20 फरवरी को प्रदर्शन के माध्यम से करारा जवाब देंगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की हर जिले में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार मौन हैं। इस हुई कांग्रेस को जगाने के लिए 20 मार्च को मातृशक्ति सम्मान मार्च महिला मोर्चा निकालेगी ।अब वक्त आ गया है कि ऐसे महिला अहितकारी सरकार को वास्तविकता बताना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा प्रदेश की मातृशक्ति अपने आप को अकेला ना समझें। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश की बहन बेटी और महिलाओं के साथ हैं। और यह केवल उनका नहीं प्रदेश के सम्मान का संघर्ष है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बैठक में मोती साहू, नंदे साहू,सच्चिदानंद उपासने,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रभा दुबे,डॉ सलीम राज,महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस,अशोक पांडेय,योगी अग्रवाल, मीनल चौबे,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू,बजरंग खडेलवाल,अमरजीत छाबड़ा,गोपी साहू,मुरली शर्मा,खेम कुमार सेन,मनीषा चंद्राकर ललित जैसिंघ,डॉ सलीम राज,लोकेश कावड़िया,अमित मैसेरी,वंदना राठौर सिन्हा, अनूप खेलकर ,सालिक सिंह ठाकुर,मुकेश पंजवानी,प्रवीण देवड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *