हिन्दी सिनेमा के सुनहरे युग का अंत: डॉ. रमन सिंह

0

JOGI EXPRESS

रायपुर : मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय फिल्म अभिनेता शशि कपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री शशिकपूर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि पद्मभूषण अलंकरण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्री शशिकपूर के देहावसान से भारतीय फिल्म जगत, विशेष रूप से हिन्दी सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत हो गया। स्वर्गीय श्री शशिकपूर ने अपनी सुदीर्घ कला साधना के दौरान कई यादगार और कालजयी फिल्मों में शानदार अभिनय किया, जिनमें रोटी, कपड़ा और मकान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि श्री शशिकपूर का आज 79 वर्ष की आयु में मुम्बई में निधन हो गया। उनका जन्म कोलकाता में 18 मार्च 2038 को हुआ था। वे देश के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता स्वर्गीय श्री पृथ्वीराज कपूर के सुपुत्र थे। स्वर्गीय श्री शशिकपूर को वर्ष 1976 में फिल्म फेयर एवार्ड, वर्ष 1986 में राष्ट्रीय फिल्म एवार्ड, वर्ष 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed