भाजपा किसान मोर्चा ज़िला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन:आगामी चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका अहम् रहेगी – लखनलाल श्रीवास्तव

0

JOGI EXPRESS


चिरमिरी । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ज़िला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में सम्पन हुई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष कामता नाथ तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने किया। बैठक के प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन भैयालाल राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओ के समक्ष कहा कि आगामी चुनाव 2018-19 में भाजपा किसान मोर्चा की भूमिका अहम् रहने वाली है। छ. ग. के साथ पूरे देश में 70 प्रतिशत आबादी किसानों की है। और किसानों के लिए भाजपा सरकार में जो उल्लेखनीय कार्य किया है। आज तक पूर्ववार्ता सरकार ने नहीं किया, छ. ग. सरकार अभी किसानों को 300 से प्रति किसानों को धान बोनस बाँटे है। 2100 करोड़ का बोनस दिए है, साथ ही प्रदेश में सुखा क्षेत्र घोषित जगहों पर सूखा राहत राशि भी बाँटा जाना है। आने वाले 2022 तक भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है, की किसानों की वर्तमान आये को दो गुना करनी है। हम सभी कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर किसानों से संपर्क कर शासन की योजनाओ की जानकारी बतानी है। संगठन को मज़बूत करने के लिए जिले को 16 मंडलो में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक करनी है। साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्रों में 10-10  किसानों की कामेटी किसान-मितान के रूप में बनाना है। जो किसान मोर्चा की गति को आगे की और ले जायेगा।
कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष कामता नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री धीरेंद्र साहू, रामधन देवांगन,  विमल चंद्र चेरवा, अवधेष राजवाड़े, सकतर सिंह, साधू सरण राजवाड़े, आनंद राजवाड़े, संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवनेश्वर दास, विजय सिंह, मंगल सिंहः, कुबेर साहू, नन्द कुमार यादव कृष्षबिहारी साहू, अम्बिकेश्वर पैकरा, राजू मिश्रा की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed