September 19, 2024

कोरी कल्पना वाली पार्टी है कांग्रेस : श्रीचंद सुंदरानी

0

JOGI EXPRESs

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस कोरी कल्पना वाली पार्टी है जो काल्पनिक बातों पर सियासत करने को मजबूर हो चुकी है। भाजपा के 14 वर्षों की सरकार के काम काज को देखकर कांग्रेस के आला नेता परेशान है। इसलिए मुद्दाविहीन बातें करके दिग्भ्रमित करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक सत्यनारायण शर्मा केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सब जानते है जब श्री शर्मा शिक्षा मंत्री थे तब राज्य में शिक्षा के उत्थान के लिए क्या किया था। जब उनके पास अवसर था तो उन्होंने कुछ नहीं किया। अब केवल अपनी सियासी जमींन मजबूत करने के लिए काल्पनिक बातें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश मूणत ने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा को शिक्षा क्षेत्र में किये कार्यों पर चर्चा के लिए कई बार आमंत्रण दिया था। लेकिन वो हमेशा इससे बचते हैं।
उन्होंने कहा कि इन 14 वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला स्वास्थ्य सेवा को लेकर जो सवाल उठा रहे हैं उन्होंने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हुई प्रगति का अध्ययन करना चाहिये तब पता चलेगा कि कितने अस्पताल बने हैं और स्वास्थ्य सेवा कितनी खुलना और सहज हुई है।
प्रवक्ता श्री सुंदरानी ने कहा कि शिक्षा कर्मियों को लेकर कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है। शिक्षा कर्मी हमारे लिए वोट बैंक का हिस्सा नहीं वो हमारे अपने हैं। अपनों के साथ हमेशा चर्चा के द्वार खुले होते हैं। शिक्षा कर्मियों को लेकर सरकार संवेदनशील हैं। शिक्षा कर्मियों को लेकर सरकार हमेशा साथ है और साथ रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *