आज का राशिफल 6 फरवरी 2021 दिन शनिवार :ज्योतिषआचार्य श्री सुरेश कुमार आसवानी

0

श्री सुरेश कुमार आसवानी
जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र की प्रस्तुति में
आज आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
जानिए क्या कहती है आज आपकी राशि

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। स्वयं की मेहनत पर विश्वास करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पूँजी निवेश का विस्तार संभव है। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ समय।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यावहारिक संबंधों का लाभ ले पाएँगे। आर्थिक सोच बदलेगा। व्यवसाय में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे। समय अनुकूल है।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। व्यावसायिक दृष्टि से समय हितकर रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी के विवाद सुलझेंगे। अपरिचितों पर भरोसा न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
अधिकतर सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रगति से राहत मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। निर्णयों में स्पष्टता रहेगी। जमानत के कार्य टालें। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लापरवाही न करें।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सुख के साधन जुटेंगे। सत्कर्म में रुचि रहेगी। लाभ होने के योग अच्छे हैं।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उत्साहवर्धक समाचार आएँगे। सोच-विचार के अनुकूल स्थिति बनेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी रखना चाहिए। वातावरण अनुकूल होने पर भी कार्य नहीं हो पाएँगे। आय-व्यय बराबर रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
छोटी-बड़ी बात से परेशानी होगी। नौकरी में साधारण तनाव रहेगा। पारिवारिक समस्या रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न उठाएं।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आजीविका में नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समय।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक योजना सीमित रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। लोभ-प्रलोभन से बचें। नए काम नहीं करें। संतान पक्ष कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे। रोजगार अच्छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराने कार्यों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में समय पर निर्णय नहीं ले पाने से नुकसान के योग हैं। क्रोध से दूर रहें। चिंता का माहौल बन सकता है।

श्री सुरेश कुमार आसवानी जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र
बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर
संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *