भाजपा का आंदोलन फ्लाप शो -कांग्रेस

0

किसानों के नाम पर किये आंदोलन में किसान ही नही आये

रायपुर/22जनवरी 2021। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया आंदोलन पूरी तरह फ्लाप साबित हुआ। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि किसानों के नाम पर किये गए आंदोलन को किसानों ने ही नकार दिया। किसानों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए आंदोलन से दूरी बना कर यह बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी के उठाये गए मुद्दों से राज्य के किसान सहमत नही है।
कांग्रेस महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि जब राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के उन्नीस लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेच कर भुगतान प्राप्त कर लिया है तब भाजपाइयों को किसानों की सुध आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों से किये गए वायदे को निभाने की प्रतिबद्धता है कि धान खरीदी को अभी 9 दिन शेष है सरकार ने 84 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी कर लिया है।
कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के द्वारा मांगे गए धान बोरो में कटौती किया था तब कोई भाजपा का नेता राज्य किसानों के हित मे आवाज नही उठाया। जब केंद्र ने राज्य से लिये जाने वाले चावल के कोटे को 60 लाख मीट्रिक टन से घटा कर 24 लाख कर दिया तब रमन सिंह सहित किसी भी भाजपा नेता और सांसद ने इसका विरोध नही किया। जब मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को धान पर बोनस देने पर रोक लगाया तब भी भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य के बजाय केंद्र सरकार के पक्ष में खड़े थे। आज भाजपा नेता किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहा कर आंदोलन की नौटंकी कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed