December 14, 2025

मकर सक्रांति के पर्व पर विधायक विकास उपाध्याय तिल के लड्डू से तौला गया

0
मकर सक्रांति के पर्व पर विधायक विकास उपाध्याय तिल के लड्डू से तौला गया

केरला समाज द्वारा एक लाख दिये प्रज्जवलित कर विकास उपाध्याय को शुभकामनाएँ दी

रायपुर। शासन में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विभिन्न समाजों के साथ मकर सक्रांति का पर्व उनके रीती रिवाज से मनाया। इस बीच विकास उपाध्याय को कई संगठनों ने तिल के लड्डू के तराजू में तौला, तो पतंग उड़ाकर क्षेत्रवासियों के साथ उमंग माहौल में समय बिताया।

विकास उपाध्याय आज मकर सक्रांति के पर्व को विशेष रूप से राजधानी सहित क्षेत्रवासियों के साथ पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। विकास उपाध्याय ने कहा कि मकर सक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिस दिन किये गए काम अनंत गुना फल देते हैं। इसे दान पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है। आज के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर आते हैं और उन्होंने कहा मैं पुत्रवत् आप सभी आम जनों के बीच हूँ। उन्होंने कहा, कर्म ही पूजा है और सभी को बहुत-बहुत बधाई दी। आज विधायक विकास उपाध्याय कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अनेक समाजों के रीती रिवाज के साथ मकर सक्रांति के पर्व को पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। सबसे पहले विकास उपाध्याय आज पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड के डूमरतालाब में नवनिर्मित स्वागत द्वार का उद्घाटन कर आज के पर्व की शुरूआत की। इसके पश्चात् शारदा चैंक में आयोजित युवाओं द्वारा विकास उपाध्याय को तिल के लड्डू से तौला गया एवं तिल के लड्डू को आमजनों में प्रसाद स्वरूप बांटा गया।

विधायक विकास उपाध्याय इसके पश्चात् भैंसथान में आयोजित पतंग उड़ाने के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहाँ काफी संख्या में लोगों ने उमंग के माहौल में पतंग उड़ाया। तेलुगु समाज द्वारा आयोजित पोंगल मिलन समारोह में सम्मिलित होकर समाज के लोगों के साथ पारिवारिक माहौल में उनके रीती रिवाज के साथ समय बिताया। इसके पश्चात् टाटीबंध में केरला समाज के लोगों द्वारा विशेष रूप से आयोजित मकर सक्रांति के पर्व जहाँ एक लाख दिये जलाकर पूरे क्षेत्र को प्रकाशित कर समाज के लोगों ने यह संदेश दिया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हमेशा प्रकाशवान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed