February 3, 2026

क्राइम : चाकूबाजी करने वाले 03 आरोपी सहित 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
क्राइम : चाकूबाजी करने वाले 03 आरोपी सहित 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास चाकूबाजी करने वाले 03 आरोपी सहित 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 03 नग धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 330/2020 धारा 294, 323, 324, 506, 34, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

पुलिस के अनुसार दिनांक 29.08.2020 को प्रार्थी यश जैन पिता धर्मेन्द्र जैन अम्बेडकर चैक छत्तीसगढ नगर रायपुर अपने दोस्त मनीष जैन व संतराम के साथ धरम नगर पचपेड़ी नाका के पास खड़ा था तभी अज्ञात आरोपीगण एक राय होकर अपने पास रखे चाकू से मनीष के दोनो पैर एवं जांघ में वार कर चोट पहुचाये तथा घटनास्थल से सभी आरोपी फरार हो गये। शहर घनी आबादी के मध्य हुये घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती को दिशा निर्देश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियेां के निर्देशानुसार थाना टिकरापारा से एक विशेष टीम गठित कर लगाया गया।

टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से मुआयना कर आसपास पूछताछ किया गया। टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध मे लगातार पतासाजी किया गया। आरोपी के संबंध में पुष्ट जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी सत्यम सोना को पकड़ा गया, पूछताछ पर आरेापी सत्यम सोना के द्वारा अपने अन्य साथी नरेश ताण्डी, अनिकेत यादव एव अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चाकूबाजी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया । आरोपियान के निशानदेही पर 03 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 330/2020 धारा 294, 323, 324, 506, 34, 147, 148, 149 भादवि एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियेां को थाना टिकरापारा टीम द्वारा पतासाजी कर एवं आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी

  1. सत्यम सोना उर्फ कान्हा पिता बंशी सोना उम्र 22 साल निवासी शिव मंदिर के पास नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर
  2. नरेश ताण्डी पिता राजू ताण्डी उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी सुलभ के पास थाना कोतवाली जिला रायपुर
  3. अनिकेत यादव उर्फ शेरा पिता राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी जोरा पारा थाना आजाद चैक जिला रायपुर
  4. अन्य 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed