अलग अलग सडक दुर्घटना में एक की मौत छः अन्य घायल

0
SADAK2

JOGI EXPRESS

बैकुण्ठपुर/ सड़क दुर्घटना दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर मे भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वरपुर रामानुज नगर क्षेत्रान्तर्गत 28 वर्षीय भीम राम , 26 वर्षीय कवल साय  बाईक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे उसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पडे़ उक्त घटना में दोनो को गांभीर चोंटे आयी है।
         एक अन्य सड़क दुर्घटना दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर मे भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मीरा बाई 60 वर्षीय व 22 वर्षीय लाल सिंह मनसुख से बाईक मे सवार होकर बैकुण्ठपुर आ रहे थे उसी दौरान बैल को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर गिर गये उक्त घटना मे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये है।
  सड़क दुर्घटना एक  गंभीर रूप से घायल हो गये है जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर मे भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मनसुख निवासी 32 वर्षीय घनश्यम बाईक पर सवार होकर कहीं जा रहा था उसी दौरान अज्ञात बोलोरो का चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दी।
 तीसरे सड़क दुर्घटना गंभीर रूप से घायल दो युवकों मे से एक युवक की मौत हो गइै है। घायल युवक को उपचार के लिये जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर मे भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बचरा पोड़ी थाना खड़गवां  निवासी 18 वर्षीय सुभम एवं साथी 17 वर्षीय विनोद बाईक पर सवार होकर बचरापोंड़ी से स्कूल जा रहे थे उसी दौरान अज्ञात बाईक के चालन के उन्हे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि एक की घटना स्थल पर ही शुभम की मौत हो गई। वहीं विनोद गंभीर चोंटे आयी है।  उक्त सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *