February 3, 2026

छत्तीसगढ़ में अब तक 357.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0
छत्तीसगढ़ में अब तक 357.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज



रायपुर, 06 जुलाई 2020/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक 357.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य में सर्वाधिक 539 मिमी वर्षा कोण्डागांव जिले में और सबसे कम 194.5 मिमी वर्षा कबीरधाम जिले में दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सरगुजा जिले में 219.0 मिमी, सूरजपुर जिले में 485.0 मिमी, बलरामपुर में 284.6 मिमी, जशपुर में 389.3 मिमी, कोरिया में 322.3 मिमी, रायपुर में 345.2 मिमी और बलौदाबाजार में 309.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इसी तरह से गरियाबंद में 391.0 मिमी,  महासमुंद में 524.4 मिमी, धमतरी में 381.7 मिमी, बिलासपुर में 301.2 मिमी, मुंगेली में 271.2 मिमी, रायगढ़ में 333.5 मिमी और जांजगीर-चांपा में 259.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कोरबा में 430.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 372.4 मिमी, दुर्ग में 413.6 मिमी, राजनांदगांव में 284.8 मिमी, बालोद में 358.3 मिमी और बेमेतरा में 309.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बस्तर में 372.6 मिमी, कांकेर में 307.6 मिमी, नारायणपुर में 407.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 464.5 मिमी, सुकमा में 350.2 मिमी और बीजापुर में 397.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed