February 3, 2026

देश को गुमराह करने की राजनीति से बाज आये कांग्रेस- भाजपा

0
देश को गुमराह करने की राजनीति से बाज आये कांग्रेस- भाजपा

बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले, उरी हमले पर सवाल उठाने और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े रहने वाले आज किस मुह से सवाल कर रहें हैं

सेना पर नहीं, पीएम पर नहीं तो किस पर भोरोसा करती है कांग्रेस- विष्णु देव साय

दुश्मन देशों द्वारा अपनी बात रखने के लिए राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल किया जाता रहा है यह दुर्भाग्यजनक है

कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति सेना के मनोबल पर चोट पहुंचा रही है

कांग्रेस अपने पूर्वजों की ऐतिहासिक भूलों पर पर्दा डालने सेना और सरकार पर सवाल उठा रही हैं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी मोहन मरकाम सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को देश को गुमराह करने की राजनीति से बाज आना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर राहुल गांधी और कांग्रेस को अपनी प्रापगैंडा की राजनीतिक को तुरंत बंद करना चाहिए। शुक्रवार 19 जून को चीन मसले पर सर्वदलीय बैठक है। ऐसे में देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल होने के नाते कांग्रेस को इंतजार करना चाहिए था। क्या कांग्रेस को जिन्हें सत्ता में रहने का लंबा अनुभव रहा है इतनीसी बात समझ नहीं आती की सरकारें ऐसे संवेदनशील विषय पर सभी दलों को उचित माध्यम से सही समय पर अवगत करवाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उन्हें अगर सेना पर भरोसा नहीं है, देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है तो किस पर भोरोसा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि जब पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है, तब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ऐसे बयान जारी करती है, जिससे दुश्मनों को फायदा पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि दुश्मन देशों द्वारा अपनी बात रखने के लिए राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निराधार आरोप लगाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और सेना के मनोबल को चोट पहुंचा रहे हैं। भारत के पराक्रमी वीर जवानों की वीरता को सलाम करने के बजाय कांग्रेस के नेता राजनीतिक रोटी सेकने में लगे है। क्या हर विषय को राजनीति का विषय मान राजनीति करने वाली कांग्रेस को यह नहीं दिख रहा हैं कि हमारे वीर सैनिकों ने चीन को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है, चीन के भी कई सैनिकों को ढेर कर दिया। क्या कांग्रेस अपने पूर्वजों की ऐतिहासिक भूलों पर पर्दा डालने के लिए सेना और सरकार पर सवाल उठा कर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं? उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी है कहा कि देश को गुमराह करने की राजनीति बंद करें। यह समय देश की सेना का साथ देने का है न कि ओछी राजनीति का।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में इतनी समझदारी तो होनी चाहिए कि चीन जैसे अतंरराष्ट्रीय मुद्दे पर ट्विटर पर या बयान जारी कर सवाल नहीं पूछे जाते हैं।  ये वही लोग हैं जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उरी हमले पर सवाल उठाया था। टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वाले किस मुह से अब चीन पर सवाल कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस किसे लाभ पहुंचाने ऐसे सवाल कर रही है जबकी उन्हें पता है ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए, क्योंकि ये चीजें गुप्त हैं और इन्हें उजागर नहीं किया जा सकता है। उन्हें सरकार का समर्थन करना चाहिए था। एक समझदार व्यक्ति इस तरह का बयान कभी नहीं दे सकता। कांग्रेस सब्र करे शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक भी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed