February 3, 2026

सौर ऊर्जा आधारित नल जल योजना के लिए 1.70 करोड़ रूपए स्वीकृत

0
सौर ऊर्जा आधारित नल जल योजना के लिए 1.70 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत दुर्ग जिले में 12 सौर ऊर्जा पर आधारित ग्रामीण पेयजल योजना के लिए एक करोड़ 70 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

  विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम अमेरी (पंचायत पारा) में 14.70 लाख, ग्राम करगा (भाठापारा) में 14.70 लाख, धमधा विकासखंड के ग्राम कोड़िया (डोंगरिया स्कूल पारा) 13.60 दुर्ग विकासखंड के ग्राम बिरेझर (भाठापारा) में 14.16 लाख, धमधा विकासखंड के ग्राम अहेरी (कल्याण नगर) में 13.88 लाख, ग्राम पेंण्डरी (रूहा)में 14.12 लाख, ग्राम बिरेभाट (हिरेतरा) में 14.04 लाख तथा धमधा विकासखंड के ग्राम कोड़िया (डोंगरिया पारा) में 13.29 लाख और दुर्ग विकासखंड के सिलोदा (स्कूल पारा) में 15.04 लाख, सिलोदा (इंडस्ट्रीयल पारा) में 15.32 लाख धमधा विकासखंड के सुखरी खुर्द ग्राम में 13.93 लाख और महाराजपुर ग्राम में 14 लाख तीन हजार रूपए की लागत से सौर ऊर्जा पर आधारित नल जल प्रदाय योजना योजना शुरू की जा रही है। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इस आशय का पत्र जारी अधिकारियों को उक्त सभी योजनाओं को पूर्ण कर ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभान्वित करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed