December 5, 2025

रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने विधानसभा के टाटीबंध वार्ड के SBI कॉलोनी,पार्थिवी नगर और अर्जुन विहार में चलाया लॉक डाउन में जनजागरूकता अभियान

0
PSX_20200505_171048

क्षेत्र की जनता से मिलकर जाना उनका हाल, जनता से फिजिकल डिस्टेनसिंग के पालन करने हेतु की अपील साथ ही मास्क का भी किया वितरण

लॉक डाउन के दौरान क्षेत्र की जनता को हो परेशानी जैसे:- राशन,भोजन,दवाई,पानी और साफ-सफाई से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

आज मेरे विधानसभा के पार्थिवी नगर,अर्जुन विहार और SBI कॉलोनी में जनजागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय जनता से मिलकर उन्हें फिजिकल डिस्टेनसिंग का पालन करने और अपने-अपने घरों में रहने की अपील की साथ ही मास्क का भी वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जानने स्वयं उनके बीच गया जहाँ आम जनता ने लॉक डाउन के चलते आ रही राशन की समस्या,दवाई की समस्या,पानी की समस्या,साफ-सफाई की समस्याओं से अवगत कराया जिसके शीघ्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया – विकास उपाध्याय

05 मई/ रायपुर, कोरोना संकटकाल लॉक डाउन में आज रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने अपने विधानसभा के टाटीबंध क्षेत्र के पार्थिवी नगर,SBI कॉलोनी और अर्जुन विहार में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विधायक महोदय ने क्षेत्र की जनता से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और सभी से फिजिकल डिस्टेनसिंग के पालन करने और सभी को अपने-अपने घरों में रहने की अपील भी की,साथ ही विधायक महोदय ने मास्क का वितरण भी किया। कोरोना संकटकाल में विधायक महोदय को अपने बीच पाकर जनता उत्साहित नज़र आई और लॉक डाउन के कारण हो रही राशन समस्या,दवाई की समस्या,पानी की समस्या,साफ-सफाई की समस्याओं से विधायक महोदय को अवगत कराया, जिस पर विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने संज्ञान लेते हुए समस्या के तत्काल निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया। साथ ही विधायक महोदय ने लॉक डाउन के कारण राज्य के बाहर फसे हुए मजदूरों और विद्यार्थियों की जानकारी राज्यवार नियुक्त नोडल अधिकारी को एकत्रित कर भेजने का काम भी कर रहे हैं। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने बताया की इस कोरोना संकटकाल में कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *