February 3, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरतठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान की समस्या हुई दूरश्रम विभाग ने की त्वरित कार्रवाईलॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में ठेका संस्थाओं पर वेतन भुगतान नहीं करने श्रमिकों ने की थी शिकायत

0
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरतठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान की समस्या हुई दूरश्रम विभाग ने की त्वरित कार्रवाईलॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में ठेका संस्थाओं पर वेतन भुगतान नहीं करने श्रमिकों ने की थी शिकायत

रायपुर, भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने राज्य शासन को वेतन भुगतान नहीं होने संबंधी शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिए थे। श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणि बोरा के निर्देशन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दुर्ग संभाग द्वारा इस संबंध में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर इन ठेका श्रमिकों का शीघ्र वेतन भुगतान कराने के लिए निर्देशित किए थे। भिलाई इस्पात प्रबंधन द्वारा संबंधित ठेका संस्थाओं से समन्वय एवं जांच-पड़ताल कर उक्त संस्था के संचालकों को उनके द्वारा नियोजित और भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों का वेतन तत्काल भुगतान करने को कहा गया है।            भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा संबंधित संस्था प्रथम नेशनल इंदौर (मध्यप्रदेश) की जांच-पड़ताल में संस्था द्वारा संस्था के संचालक का लॉकडाउन में इंदौर में फंसे होने के कारण वेतन भुगतान में विलंब होना बताया गया। उन्होंने आज ही ऑनलाइन ट्रांसफर के द्वारा वेतन भुगतान कर पावती भेज देने का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार संस्था कुसुम इंजीनियरिंग, भिलाई के संचालक श्री लालबाबू श्रीवास्तव द्वारा श्रम अधिकारी के समक्ष उनके 14 श्रमिकों को आठ अप्रैल को वेतन भुगतान करने सहमति दी गई है। संस्था आर.के. कन्ट्रक्शन, भिलाई के जांच-पड़ताल पर ठेकेदार संस्था द्वारा बताया गया कि माह फरवरी एवं मार्च का विभागीय वेतन भुगतान की प्रक्रिया चालू है, जिसमें दस दिन का समय लग सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed