February 3, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि को 3 लाख से बढ़ाकर किया 20 लाख रूपए

0
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि को 3 लाख से बढ़ाकर किया 20 लाख रूपए

राज्य सरकार के गृह विभाग ने जारी किया आदेश

  रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था।
     राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाईड लाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed