February 3, 2026

प्लेसमेंट कैम्प 2 को

0
06-9.jpg

रायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा प्लेसमेंट कैम्प 2 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
उप संचालक डॉ. श्रीमती शशिकला अतुलकर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में मर्ग सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन रायपुर द्वारा टेलीकॉलर, मार्केटिंग, सेल्स एक्सेक्यूटिव, टेक्निकल सपोर्ट, आॅफिस मैनेजमेंट, टीचर एवं आॅफिस बॉय के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये रिक्तियां रायपुर जिले के लिए की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं, स्नातक एवं एम.बी.ए. उत्तीर्ण है। आयु सीमा न्यूनतम 18 से 38 वर्ष है तथा वेतन 4000 से 12000 रुपए तक है।
सामर्थ्य सर्विस सेन्टर रायपुर द्वारा अधिसूचित 6 पदों में सर्विसमेन, इलेक्ट्रिशियन एवं रेफ्रिजरेटर के लिए भी भर्ती की जाएगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं है। इलेक्ट्रिशियन एवं रेफ्रिजरेशन संबंधी कार्य अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। वेतन 7000 से 10000 रुपए प्रतिमाह है। इच्छुक आवेदक पंजीयन प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति एवं आधार कार्ड सहित निर्धारित स्थान एवं तिथि में उपस्थित हो सकते है। इसमें किसी भी प्रकार का मार्गव्यय नहीं मिलेगा। इसमें दिव्यांगजन भी पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed