रायगढ़-जशपुर जिले में एक दर्जन धार्मिक-पर्यटन स्थलों का उन्नयन

0
20-25.jpg

रायपुर
रायगढ़ और जशपुर जिले के एक दर्जन धार्मिक और पर्यटन स्थलों का उन्नयन किया जा रहा है। यह जानकारी पर्यटन मंत्री ने ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य प्रकाश शक्राजीत नायक ने जानना चाहा कि प्रदेश के रायगढ़ और जशपुर के कितने पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों को चिन्हित किया गया है? पर्यटन मंत्री ने बताया कि रायगढ़ और जशपुर जिले में आधा-आधा दर्जन पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। इनमें रायगढ़ जिले में कबरा पहाड़, बादली गुफा, तीपा खोल, पहाड़ मंदिर, धार्मिक स्थल ग्राम पोरथ।

रायगढ़ जिले खरसिया में राम झरना, मछलीघर। सारंगढ़ के गिरीविलास  महल तालाब। धरमजयगढ़ रेशम धागा केन्द्र और गोमरड़ा अभ्यारण्य और पुजारी पाली के बौद्धकालीन विष्णु मंदिर और रानीझुला मंदिर प्रमुख है। जशपुर जिले के जशपुर, पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा में पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा जशपुर जिले के ही सन्ना और बादल खोल प्राकृतिक अभ्यारण्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *