February 3, 2026

एमडी सौरभ कुमार ने रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

0
एमडी  सौरभ कुमार ने रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

रायपुर। प्रबंध संचालक श्री सौरभ कुमार ने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने व रिक्त भू-खंडों का पूर्ण उपयोग किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी श्री एसके सुन्दरानी भी साथ थे।
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के एमडी श्री सौरभ कुमार ने तकनीकी अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन सिटी कोतवाली, आक्सीजोन, मोहल्ला क्लीनिक और नरैया तालाब में चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी कोतवाली में कार्यों में तेजी लाने के साथ यहां उपलब्ध पार्किंग सुविधा की जानकारी उन्होंने ली। नरैया तालाब प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हुए पाथवे का आवश्यक मरम्मत कर इसे बेहतर स्वरूप देने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि इस तालाब के पानी की सफाई के लिए जरूरी इंतजाम भी साथ ही किए जाएं। उन्होंने नरैया तालाब से सटे क्षेत्र के रिक्त भू-खंड की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि जोन के साथ समन्वय कर एकीकृत प्लान तैयार कर व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करें। आक्सीजोन प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान यहां लाईटिंग, पेवर, रोड के काम के लिए प्लाॅनिंग हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया, वहीं मोहल्ला क्लीनिक के सिविल वर्क को 1 महीने में पूरे करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed