February 2, 2026

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन

0
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन

रायपुर 24 फरवरी 2020राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार श्री पी. दयानंद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) को संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed