February 3, 2026

तंत्र-मंत्र की आड़ में नौकरानियों ने अपनी मालकिन से ठग लिये 40 लाख रुपये, ऐसे खुला राज

0
Money5.jpg

धमतरी
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में एक पढ़ी लिखी महिला को उसी की दो नौकरानियों ने तंत्र-मंत्र की आड़ लेकर ठग लिया. ये ठगी करीब 40 लाख रुपये की है. ये ठगी कई सालों में किश्तों में की गई. जब ठगे जाने का एहसास हुआ तब पुलिस में शिकायत हुई. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है और ठगे गए माल की बरामदगी में जुटी हुई है. पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए.

तंत्र-मंत्र की आड़ में अक्सर ठगी के मामले सामने आते हैं, लेकिन ये मामला अपने आप में अनोखा है. क्योंकि जो शिकार हुआ है वो मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाले ठेकेदार कामभुवन कुशवाहा की पत्नी है. जिन्होंने ठगी को अंजाम दिया वो और कोई नहीं बल्कि उन्हीं के घर में काम करने वाली दो पुरानी नौकरानिया हैं.

पुलिस से मिली जामकारी के मुताबिक दोनों आरोपी महिलाएं प्रार्थी सरिता कुशवाहा के घर में साल 2012 से काम कर रही थीं. परिवार में किसी समस्या के आने के बाद दोनों नौकरानियों ने अपनी मालकिन को घर में शैतानी शक्ति के घुस जाने का डर दिखाया. इसे ठीक करने के लिये एक बैगा के पते पर बहला कर ले गई. बस यहीं से पूजा पाठ बलि वगैरह के नाम पर बैगा को किश्तो में नगदी और सोना चांदी की भेंट चढ़ाई जाती रही. कई साल चले इस खेल में कुल 35 लाख रुपये नगद और कई तोला सोना नौकरानीयो ने अपनी मालकिन से ठग लिया. जब लाखों रुपये मंगवाने के बाद मालकिन सरिता कुशवाहा को ठगे जाने का एहसास हुआ.

पीड़िता ने अपने पति के साथ इसकी शिकायत पुलिस में की. कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो इसके पीछे एक दो नहीं 6 लोगों के शामिल होने का पता चला. इसमें से दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाकी चार फरार आरोपीयो की तलाश की जा रही है.

आरोपियों ने ठगी की रकम को अपने चार बाहरी साथियों के साथ बांटा. इनमें से दो महिलाएं जो नौकरानी का काम करती थी. उन्होंने ठगी की रकम से शहर में ही इडली दोसा बेचने की दुकान खोल ली थी. पुलिस ने वो सामान भी कब्जे में लिया है. ठगे गए सोने के जेवर को बेचने की कोशिश की, लेकिन रसीद नहीं होने के कारण वो बिका नहीं तो आरोपियों ने साहूकारों के पास गिरवी रख दिया था. पुलिस ने दो साहूकारों से वो सोना भी बरामद किया है. इस मामले में धमतरी एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि आरोपियों ने ठगी की रकम से जो भी खरीदारी की है. वो विवेचना के बाद जब्त किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed